Hours
Minutes
Seconds

10000 से भी ज्यादा कहानियों और किताबों को सुनना शुरू करें!

Kids Stories in Hindi – शेरनी का शिकार

Kids Stories in Hindi – शेरनी का शिकार

नमस्कार दोस्तों hindidna.com मे आपका स्वागत है। आज हम Kids Stories in Hindi श्रेणी से आपलोगों के लिए एक ऐसी कहानी प्रकाशित करने जा रहे हैं जो आपको काफी प्रेरित करेगी। इस कहनी का नाम है “शेरनी का शिकार”। तो चलिये शुरू करते हैं।

Kids Stories in Hindi – शेरनी का शिकार

जंगल मे एक शेरनी उसकी एक छोटी बच्ची के साथ रहती थी। एक दिन शेरनी की बच्ची उसकी माँ को बोलती है की “माँ मैं हिरण का शिकार करने जा रही हूँ”। शेरनी बोली नहीं अभी तुम काफी छोटे हो अभी तुम उन खरगोशों का शिकार करो।

शेरनी की बच्ची जा के कुछ खरगोशों का शिकार कर लेती है और आ के उसकी माँ को बोलती है मैंने खरगोशों का शिकार कर लिया है क्या मैं अब हिरणों का शिकार कर सकती हूँ?

शेरनी बोलती है नहीं उसके पहले तुम उन मेमनों का शिकार करना सीख लो। शेरनी की बच्ची काफी आज्ञाकारी थी इसीलिए वो उसकी माँ की बात मान कर मेमनों का शिकार करने चली जाती है। मेमनों का भी वो शिकार करने मे पारंगत हो जाती है। फिर कुछ दिन बाद बोलती है क्या मैं अब हिरणों का शिकार करने जाऊँ?

फिर से शेरनी अपनी बच्ची को बोलती है मैं तुम्हें हिरणों का शिकार करने के लिए मना नहीं करूंगी लेकिन उससे पहले तुम उन छोटे सूअरों का शिकार करके दिखाओ। शेर की बच्ची अब कुछ सूअरों का शिकार करने लग जाती है। कुछ दिन की मेहनत के बाद अब वो सूअरों का शिकार करने मे भी महारत हासिल कर लेती है।

एक दिन शेरनी और उसकी बच्ची नदी किनारे पानी पीने जाते हैं। तभी वहाँ कुछ हिरण भी पानी पी रहे थे। हिरणों को देखते ही शेरनी की बच्ची लाल टपकाने लगती है। तभी उसकी माँ बोलती है एक हिरण का शिकार करके दिखाओ। ये सुन कर शेरनी की बच्ची झपट पड़ी हिरणों के ऊपर और एक हिरण को मार देती है।

Moral of the Story: इस कहानी से हमे ये सीखने को मिलती है की चाहे हम अपना लक्ष कितनी भी बड़ी बना लें लेकिन उस लक्ष को हासिल करने के लिए हमे छोटे छोटे कदम लेने चाहिए। अगर शेरनी अपनी बच्ची को पहली बार मे हिरणों का शिकार करने भेज देती और अगर बच्ची असफल हो जाती तो उसकी आत्मविश्वास चली जाती और वो कभी भी शिकार नहीं कर पाती।

दोस्तों ये थी kids stories in Hindi श्रेणी से आज की Moral story. आपलोगों को कहानी कैसी लगी नीचे कमेन्ट करके जरूर बताएं और कुछ सुझाव है तो उसे भी कमेन्ट करके बताएं।

इन्हें भी पढ़ें:

आगर आप भी अपनी किसी कहानी या फिर आर्टिकल को हमारे साइट पर प्रकाशित करना चाहते हैं तो हमे मेल करें।

अपनों के साथ जरूर साझा करें:

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
Pinterest
Tumblr
Email
Hindi DNA

Hindi DNA

हिन्दी डीएनए आपकी ज्ञान को बढ़ाने के लिए है।

All Posts